श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पीएम मोदी पहुंचे अमेरिका, नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से की मुलाकात

PM Modi US Visit : भारत के पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के तीन दिवसीय दौरे के बाद अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। अमेरिका पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
PM Modi US Visit (1)

PM Modi US Visit : भारत के पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस के तीन दिवसीय दौरे के बाद अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच गए हैं। अमेरिका पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार मुलाकात करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल ट्वीट करके लिखा कि कुछ समय पहले ही वॉशिंगटन डीसी पहुंचा हूं। इस दौरान मैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलूंगा। भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा. इसके लिए काफी उत्सुक हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि वॉशिंगटन में अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात हुई। इस पद पर उनकी नियुक्ति पर बधाई देता हूं। भारत-अमेरिका की दोस्ती के कई आयामों पर चर्चा हुई, जिनकी वह हमेशा से वकालत करती रही हैं।

पीएम मोदी का आज रात व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत किया जाएगा। यहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की कई बैठकें भी होंगी। बिजनेस लीडर्स के साथ उनकी मुलाकात पर भी सभी की नजरें होंगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य