श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोगों को एक बार फिर याद आए पाक रिपोर्टर चांद नवाब, यूजर्स बोले- इसके बिना ईद अधूरी

चांद नवाब इस वीडियो से रातों रात स्टार बन गए। बकरीद के मौके पर आदित्य नाम के यूजर ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है...
Pakistani Reporter Chand Nawab

Pakistani Reporter Chand Nawab: ईद-अल-अजहा का त्योहार 17 जून को देशभर में शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब का एक वायरल वीडियो की याद आ गई है, जिसमें वे रेलवे स्टेशन पर ईद को लेकर रिपोर्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

चांद नवाब ने दी बकरीद की मुबारकबाद

दरअसल, बकरीद मनाने देश-विदेश से लोग अपने घर पहुंचते हैं। वे अपने परिजनों और रिश्तेदारों से मिलकर उन्हें बधाई देते हैं। वे बसों या ट्रेनों या फ्लाइट से अपने घर पहुंचते हैं। बकरीद के मौके पर एक बार फिर से चांद मोहम्मद और उनकी रिपोर्टिंग चर्चा में आ गई है।

वायरल हो रहा रिपोर्टिंग का वीडियो

चांद नवाब (Pakistani Reporter Chand Nawab) का कराची रेलवे स्टेशन पर रिपोर्टिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक मिनट 52 सेकेंड का है। चांद मोहम्मद को अपनी रिपोर्टिंग को पूरा करने में काफी टाइम लगा जाता है। लोगों के बीच में आने से कई बार उन्हें अपनी रिपोर्टिंग रोकनी पड़ी।

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो

चांद नवाब इस वीडियो से रातों रात स्टार बन गए। बकरीद के मौके पर आदित्य नाम के यूजर ने इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है- इस वीडियो के बिना ईद अधूरी है।

यह भी पढ़ें- पहले पबजी, फिर प्यार; भारत के छोरे से मिलने आई विदेशी छोरी

वीडियो पर मिले इतने लाख व्यूज

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस वीडियो को अबतक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने भी इस पर रिप्लाई किया है। एक यूजर ने लिखा- असली रिपोर्टिंग। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- इस आदमी के सब्र का स्तर देखने लायक है।

बता दें कि सलमान खान की 2015 में आई फिल्म बजरंगी भाईजान में भी चांद नवाब की मजेदार रिपोर्टिंग को दिखाया गया था। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चांद नवाब का रोल निभाया था। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ओम पुरी और शरत सक्सेना ने भी अभिनय किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज