श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Philadelphia: Eid पार्टी में गोलीबारी, 3 लोग घायल, पसरा सन्नाटा

AMERICA | EID | EID UL FITR | MUSLIM FESTIVAL | SHRESHTH BHARAT

आज पूरी दुनियाभर में Eid-al-Fitr उत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन, अमेरिका से एक बुरी खबर सामने आई। अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में ईद के जश्न के दौरान हिंसा हुई। ईद के जश्न के दौरान दो गुटों में गोलाबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि घटना के समय लोग रमजान के खत्म होने का जश्न मना रहे थे। तभी गोलीबारी हुई। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले में कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों के बारे में अमेरिकी पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

https://twitter.com/BabylonBulletin/status/1778139765470081343

इस घटना के बारे में बोलते हुए पुलिस आयुक्त केबिन ने मीडिया को जानकारी दी की खुशकिस्मती से हमारे यहां ज्यादा लोगों को गोली नहीं लगी और ना ही इस घटना में किसी की जान गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोपहर के समय करीब हजार लोग पार्क में रमजान के अंतिम दिन का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान करीब 30 गोलियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बताया कि अभी तक की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पार्क के भीतर दो गुटों में गोलीबारी की घटना हुई।

पुलिस के मुताबिक इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिसमें एक 15 साल का हथियारबंद लड़का भी शामिल था। उसे पुलिस ने गोली मारी थी। उसके हाथ और पैर में चोट लगी है पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद लड़के समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पांच बंदूके भी बरामद हुई हैं। अमेरिका में हाल ही के दिनों में गोलीबारी की कई सारी घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें कई लोग घायल हो गए तो कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी