श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

शादी से पहले किया जाता है किडनैप, जानें इनसाइड स्टोरी

साउथ अफ्रीका की हिंबा जनजाति में शादी से पहले दुल्हन को किडनैप कर लिया जाता है। उसे 100 दिनों तक एक कमरे के अंदर रखा जाता है। इस दौरान दुल्हन के शरीर पर लाल रेत लगाया...
MARRIGE | SOUTH AFRICA | Himba Tribe | SHRESHTH BHARAT

Unique Tradition of Himba Tribe: दुनियाभर में कई प्रकार की जनजातियां हैं, जो शादी के लिए अजीबोगरीब प्रथाओं का पालन करती हैं। इन जनजातियों से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो अफ्रीका की नामीबिया में रहने वाली हिंबा जनजाति की है। वायरल वीडियो में कुछ ऐसा देखा गया है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं वायरल वीडियो की कहानी…

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंबा जनजाति में शादी से पहले दुल्हन को किडनैप कर लिया जाता है। उसे 100 दिनों तक एक कमरे के अंदर रखा जाता है। इस दौरान दुल्हन के शरीर पर लाल रेत लगाया जाता है। आपको बता दें कि दुल्हन को कोई और नहीं, बल्कि दूल्हे के घर वाले ही किडनैप करते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ये वीडियो

इंस्टाग्राम यूजर @dress_zone ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हिंबा जनजाति की एक लड़की झोपड़ी में बैठी नजर आ रही है। उसके पूरे शरीर पर लाल रेत लगी होती है। उसे शादी से पहले दुल्हे के घर वालों ने किडनैप कर लिया है। वे उसे अपने घर में लाकर एक अलग कमरे में रखते हैं और उसके खाने-पीने और कपड़ों का ध्यान रखते हैं, लेकिन इस अजीबोगरीब प्रथा में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दुल्हन को 100 दिनों तक कमरे में बंद रहना पड़ता है। इस दौरान उन्हें अपने शरीर पर लाल रेत लगाए रहना पड़ता है।

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं हिंबा महिलाएं

इस जनजाति से जुड़ी एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां की महिलाएं अपने पूरे जीवन में सिर्फ एक बार नहाती हैं और वह भी अपनी शादी के दिन। इसके अलावा वे पानी का इस्तेमाल कर कपड़े भी नहीं धुल सकतीं। ये औरतें खुद को साफ करने के लिए जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करती हैं। वे जड़ी-बूटियों को पानी में उबाल लेती हैं और उससे निकलने वाली भाप से खुद को साफ करती हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी