Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ब्राजील ने एलन मस्क को दिया तगड़ा झटका, X पर लगाया बैन

Brazil Banned X: ब्राजील ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को तगड़ा झटका दिया। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को देश में बैन कर दिया गया है। मस्क की कंपनी एक्स को ब्राजील में अपना कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करना था, लेकिन एलन ने ऐसा नहीं किया।
Brazil banned X

Brazil Banned X: ब्राजील ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क को तगड़ा झटका दिया। उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ को देश में बैन कर दिया गया है। मस्क की कंपनी एक्स को ब्राजील में अपना कानूनी प्रतिनिधि नियुक्त करना था, लेकिन एलन ने ऐसा नहीं किया। ऐसा न करने ब्राजील सरकार ने एक्स पर बैन लगा दिया। वहीं अब इसे चेतावनी दी गई है कि जब तक एक्स कोर्ट के सभी आदेशों का पालन और जुर्माना नहीं भरेगा, तक इस पर बैन जारी रहेगा।

जानें पूरा मामला

बता दें कि अप्रैल से एलन और ब्राजील सरकार के बीच एक्स पर विवाद हो रहा था। इसी वर्ष अप्रैल महीने में ब्राजील के कोर्ट ने एक्स पर कई सोशल मीडिया अकाउंट को बैन किया था। इन अकाउंट्स पर गलत जानकारी देने का आरोप था।
कोर्ट के आदेश का जवाब देते हुए एलन मस्क ने कहा था कि फ्री स्पीच किसी भी लोकतंत्र का आधार है। उन्होंने यह भी कहा था कि ब्राजील के जजों को जनता ने नहीं चुना है और वह राजनीतिक दबाव में आकर इसे बर्बाद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की नजर गोल्ड पर, देखें आज का शेड्यूल

SC के जज ने बुधवार रात एलन मस्क को दी थी चेतावनी

वहीं, ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के जज ने एलन मस्क को चेतावनी दी थी कि अगर वह ब्राजील में एक प्रतिनिधि को नियुक्त करने के उनके आदेश का पालन नहीं करता है, तो देश में एक्स को बैन कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 24 घंटे की समय सीमा निर्धारित की थी। इस महीने की शुरुआत से X का ब्राजील में कोई प्रतिनिधि नहीं है। जब आदेश का पालन नहीं हुआ तो सुप्रीम कोर्ट ने एक्स पर बैन लगा दिया।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने तक रहेगा बैन

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक एलन मस्क आदेशों का पालन नहीं करता है, तब तक एक्स पर बैन जारी रहेगा। इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा कि जो लोग या कंपनियां एक्स तक पहुंचने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क या वीपीएन का उपयोग करते हैं, उन पर 8900 डॉलर का डेली जुर्माना लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, वीडियो आया सामने

एक्स ने ब्राजील में अपना संचालन बंद करने की घोषणा कई दिन पहले ही कर दी थी। एलन मस्क ने कुछ दिन पहले कहा था कि यह कदम उनके कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। एक्स ने आरोप लगाया था कि एक ब्राजीलियाई जज ने उसके एक कानूनी प्रतिनिधि को प्लेटफार्म से कुछ कंटेंट हटाने के आदेशों का पालन नहीं करने पर जेल में डालने की धमकी दी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा