श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अमेरिका के बाद अब UN ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कही ये बात


लोकसभा चुनाव और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। संयुक्त राष्ट्र ने इन मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि उम्मीद है कि भारत और किसी भी अन्य लोकतांत्रिक देश में लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों की रक्षा होगी।

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक के खातों को फ्रीज करने के मद्देनजर भारत में राजनीतिक अशांति के सवाल पर जवाब देते हुए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने ये जवाब दिया था।

अमेरिका के बाद संयुक्त राष्ट्र ने भी कही ये बात

स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को उम्मीद है कि लोकतांत्रिक देशों की तरह भारत में भी राजनीतिक और नागरिक अधिकारों सहित सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। हर व्यक्ति स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में वोट दे पाएगा। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की यह प्रतिक्रिया अमेरिका द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के बाद आई है। दरअसल, अमेरिका ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को जब्त करने के सवाल पर कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी थी।

क्या बोला था अमेरिका

अमेरिका ने शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर फिर से कमेंट किया है। केजरीवाल को ईडी ने उपरोक्त मामले में अपनी हिरासत में लिया है। इसके बाद अमेरिका ने कहा था कि वह उम्मीद करेगा कि केजरीवाल के लिए ‘निष्पक्ष, पारदर्शी, समय पर कानूनी प्रक्रियाओं’ को लागू किया जाएगा। भारत ने अमेरिका के इस रुख पर ऐतराज जताया था और अमेरिकी मिशन के कार्यवाहक उप प्रमुख ग्लोरिया बर्बेना को तलब करके आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद भी अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बयान दिया था कि,’’ हम दिल्ली के सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ बाकी कार्रवाई पर करीब से नजर रखेंगे।‘’

कांग्रेस के फ्रीज किए गए बैंक खातों पर कही थी यह बात

मिलर ने कांग्रेस पार्टी के फ्रीज किए गए बैंक खातों से भी अवगत होने की बात कही। मिलर ने जोर देकर कहा था कि अमेरिका इनमें से प्रत्येक मुद्दे के लिए “निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रियाओं” को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी को इस पर आपत्ति होनी चाहिए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी