Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

साउथ अफ्रीका के बस हादसे में 45 लोगों की मौत, जिंदा बची सिर्फ एक बच्ची

south african bus accident | south africa | accident | shresh th bharat

south african bus accident: दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग गुरुवार को ईस्टर सम्मेलन के लिए जा रहे थे। जिसमें बस क्लिफ  से नीचे गिर चट्टान पर गिर गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। इसके बाद बस में आग लग गई।


खाई में गिरने के बाद लगभग 45 लोगों की मौत हो गई और एक आठ वर्षीय बच्ची जीवित बच गई। लेकिन बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया है।


इस दुर्घटना पर दक्षिण अफ्रीका ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने कहा कि सभी मृतक पड़ोसी देश बोत्सवाना की राजधानी गैबोरोन से ईस्टर सम्मेलन के लिए एक चर्च में तीर्थयात्रा करने जा रहे थे।


एक बयान में प्रांत के परिवहन विभाग ने रिपोर्टों के अनुसार कहा कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पुल से लगभग 50 मीटर नीचे एक चट्टानी सतह पर गिर गई और उसमें आग लग गई। मारे गए यात्रियों के शव बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

स्थानीय विभाग ने कहा, कुछ शवों की पहचान नहीं हुई क्योंकि वह पूरी तरह जल गए है। अन्य लोग मलबे के अंदर फंसे हुए हैं और बाकी लोगों के शव घटनास्थल पर बिखरे हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के परिवहन मंत्री सिंदिसिवे चिकुंगा ने कहा कि सरकार शवों को बोत्सवाना वापस भेज देगी।


चिकुंगा ने अपने बयान में कहा ममतलाकला के पास दुखद बस दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कर रहा हूं। इस कठिन समय के दौरान हमारे विचार और प्रार्थनाएं आपके साथ हैं। हम हर समय अत्यधिक सतर्कता के साथ जिम्मेदार ड्राइविंग का आग्रह करते रहते हैं ।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही