श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

क्या थे Donald Trump पर आरोप? जिसमें पाया गया दोषी

'पोर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स के आरोपों के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रप ति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में केस चला। कुछ समय बाद कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति को दोषी करार दे दिया।
Hush money case| Donald Trump| SHRESHTH BHARAT

Hush money case: ‘पोर्न स्टार’ स्टॉर्मी डेनियल्स के आरोपों के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कोर्ट में केस चला। कुछ समय बाद कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति को दोषी करार दे दिया। गुप्त तरीके से धन देने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप को दोषी करार दिया। अब उन्हें 11 जुलाई को सजा सुनाई जाएगी। अदालत ने गुरुवार को 77 वर्षीय ट्रंप को पूर्व वकील माइकल कोहेन के जरिए किए गए 130,000 डॉलर के भुगतान को छिपाने का दोषी पाया। यह भुगतान स्टॉर्मी को किया गया था ताकि 2016 के चुनाव से वह कथित यौन संबंध के बारे में चुप रहे। जिस वक्त यह संबंध बना था तब ट्रंप अपनी तीसरी पत्नी मेलानिया से विवाहित थे।

अमेरिकी पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनिएल्स ने कोर्ट में दावा किया है कि Donald Trump से वह कैलिफोर्निया और नवेदा के बीच में मौजूद तोहे लेक में होने वाले चैरिटी गोल्फ टूर्नामेंट के समय हुई थी।

Porn star Stormy Daniels ने साल 2011 में ‘इन टच वीकली’ को एक इंटरव्यू दिया था। इस इंटरव्यू में पोर्न स्टार ने दावा किया था कि Donald Trump ने उनको राते के खाने के लिए होटल में अपने कमरे में बुलाया।

आत्मविश्वास बढ़ाने के रामबाण तरीके, मिलेगी सफलता, होगी तरक्की

Stormy Daniels के अनुसार जब वो रूम में पहुंची तो ट्रंप सोफे पर लेटे हुए थे। सोफे पर लेटकर वो टीवी देख रहे थे। उन्होंने सिर्फ एक पायजामा पहना हुआ था। Stormy Daniels के अनुसार उस दौरान दोनों के बीच यौन संबंध बने।

इसके बाद साल 2018 में Porn star Stormy Daniels ने एक अमेरिकी टीवी को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में दावा किया गया कि ट्रंप ने दोनों के रिश्ते पर चुप्पी साधने की धमकी दी गई थी। बता दें कि पोर्न स्टार डेनिएल्ड ने जो इंटरव्यू 2011 में दिया था, उसको 2018 में रिलीज किया गया था। हालांकि ट्रंप और उनके वकील डेनिएल्ड के सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला