श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर की थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सजा-ए-मौत

gujarat-1_1678767627

गुजरात में 11वीं की छात्रा को 34 बार चाकू से हमला कर मारने वाले शख्स को राजकोट की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। नाबालिग लड़की ने इस शख्स से शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर लड़की पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस बीत जब लड़की के भाई ने उसे बचाने की कोशिश की थी, तो आरोपी ने उस पर भी हमला किया था।

पूरा मामला मार्च 2021 का है, जिस पर कोर्ट ने अब फैसला सुनाया है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज आर.आर. चौधरी की कोर्ट ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर की कैटेगरी में रखा है। आरोपी का नाम जयेश सरवैया है। उस पर इंडियन पीनल कोड और पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर झनक पटेल ने बताया कि कोर्ट ने IPC की धारा 302 के तहत आरोपी को मौत की सजा सुनाई और 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था।

इस मर्डर ने पूरी कम्युनिटी को झकझोर कर रख दिया था, इसलिए कोर्ट ने इसे बेहद गंभीरता से लिया। कोर्ट ने दोषी को अपील दायर करने के लिए एक महीने का समय दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स और सृष्टि रायणी नाम की लड़की जेतपुर में जेतलसर गांव के रहने वाले थे। आरोपी युवक सृष्टि रायणी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। 16 मार्च 2021 को वह उसके घर प्रपोजल लेकर गया। सृष्टि ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया तो वह आगबबूला हो गया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और मौत के घाट उतार दिया था।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले