Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कम कपड़े पहनने पर नाराज पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

थाना

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक अजीब और शर्मनाक घटना सामने आई है. यूपी के अलीगढ़ में बरला क्षेत्र के एक गांव गाजीपुर में ये हैरतंगेज मामला सामने आया है.
यहां के रहने वाले एक युवक ने कम कपड़े पहनने पर अपनी पत्नी की ही हत्या कर दी. बरला के गाजीपुर में एक युवक की पत्नी कम कपड़ों में छत पर चली गई थी, अपनी पत्नी का कम कपड़े पहन कर छत पर जाने से ये युवक इतना गुस्सा हुआ कि इसने गड़से से अपनी पत्नी की हत्या कर दी.
अपनी पत्नी को जब इसने कम कपड़ों में छत पर जाते हुए देखा तो इसकी अपनी पत्नी से कहा सुनी हो गई, जिससे इस सनकी युवक ने गड़से से अपनी पत्नी के सिर, हाथ, कान और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए. अपनी पत्नी को मारने के बाद उसने खुद आसपास के लोगों को अपनी हैवानियत के बारे में बताया और बाद में पुलिस के समाने जुर्म भी कबूला कर लिया.
बताया जाता है इन दोनों पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा होता रहता था.
इस हत्यारे पति को अपने किए का भी कोई पछतावा नहीं है. अपनी पत्नी की गड़से से हत्या करने के बाद इसने आराम से गड़सा धोया और अपने कपड़े भी बदले फिर अपनी पत्नी के शव के पास बैठ गया. इसका एक ही बेटा था और वो घटना वाले दिन अपने बाबा के यहां गया हुआ था. अलीगढ़ पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड