श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

राजस्थान की दिया कुमारी को मिला टिकट

vid

चुनाव आयोग द्वारा आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया। विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपने दिग्गज उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करके सबको  भौचक्का सा कर दिया है। मध्य प्रदेश में एक तरफ जहां बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी करते हुए शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा को टिकट दिया है। तो वहीं राजस्थान में अपनी पहली सूची जारी करते हुए चर्चित दिया कुमारी को भी मैदान में उतार कर शतरंज की बाजी खेल दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधनी विधानसभा से ही टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी चौथी सूची जारी की है। 57 नाम वाली इस सूची में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव को रहली सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा कई अन्य नामों को भी मैदान में उतार दिया है। यह सूची इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा चुनाव में उतारने को लेकर काफी संशय बना हुआ था।लेकिन भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को टिकट देकर सबके मुंह पर ताले जड़ दिए हैं।

भाजपा ने राजस्थान की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 41 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में पार्टी ने राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दिया कुमारी समेत सात सांसदों को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही कई दिग्गजों के टिकट काट दिए गए हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट में कई ऐसे चौंकाने वाले नाम भी सामने आए हैं। जयपुर के विद्याधरनगर से पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के दामाद वर्तमान विधायक नरपत सिंह राजवी का टिकट नहीं दिया गया है।

पिछले महीने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में जयपुर पहुंचे तब दिया कुमारी ही थीं, जिन्हें मंच पर समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दिया कुमारी को इतना अहम जिम्मा मिलने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई थी कि क्या बीजेपी उन्हें वसुंधरा राजे सिंधिया के विकल्प के तौर पर तैयार कर रही है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि राजस्थान में भाजपा का ऊंट किस करवट बैठेगा।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज