Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अतीक अहमद के भाई अशरफ की मदद करने पर जेलर, डिप्टी जेलर सहित 7 लोग संस्पेंड

जेल

अतीक अहमद के भाई अशरफअहमद की मदद के आरोप में जेलर सहित 7 लोगों को निलंबित कर दिया गया है.
अशरफ अहमद का नाम उत्तर प्रदेश के चर्चित हत्याकांड उमेश पाल में भी आया था. इस केस में अशरफ अहमद अपने बड़े भाई अतीक अहमद के साथ मुख्य आरोपी थे.
अशरफ अहमद बरेली जिला जेल में बंद थे. बरेली जेल के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर डीआईजी जेल आरएन पांडेय ने जांच की थी. डीआईजी जेल आरएन पांडेय ने अपनी रिपोर्ट डीजी जेल आनंद कुमार को सौंपी थी.
डीजी जेल आनंद कुमार के निर्देश पर जेलर राजीव मिश्रा, डिप्टी जेलर दुर्गेश प्रताप सिंह के अलावा हेड जेल वार्डर ब्रजवीर सिंह, जेल वार्डर दानिश मेंहदी, दलपत सिंह को निलंबित कर दिया है वहीं दूसरे जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता को नोटिस जारी कर दिया गया है, एसआईटी ने जेल वार्डर (सिपाही) समेत दो लोगों को जेल भेजा है.
जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला के खिलाफ भी रिपोर्ट भेजी गई है जिस पर बाद में फैसला होगा.
जेल की पुलिस अशरफ के आदमियों को उससे मिलवाने में मदद करती थी, इस आरोप में सिपाही मनोज गौड़ की गिरफ्तारी एसआईटी ने की है, मनोज गौड़ अभी पीलीभीत जेल में है कुछ दिन पहले वो बरेली के जिला जेल में था. इस मामले में अब तक 2 सिपाही समेत 5 लोगों के गिरफ्तार कर लिया गया है.
अपराधी बिना पुलिस या जेल पुलिस के मिली भगत के अपराध नहीं कर सकते अतीक अहमद और अशफाक अहमद को भी पुलिस का पूरा साथ मिलता रहा है लेकिन उमेश पाल की हत्या के बाद यूपी पुलिस इन अपराधियों और इन अपराधियों के सहयोगी पुलिस वालों को छोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है. अतीक अहमद की तरह ही उनके छोटे भाई अशरफ अहमद भी पेशेवर अपराधी है, अपने भाई की तरह अशरफ अहमद पर भी कई संगीन धाराओं वाले मुकदमें दर्ज हैं.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा