श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

लोकसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार आज, ये बन सकते हैं मंत्री

cm | up police | re- exam | yogi aditya nath | cancel exam | shreshth bharat

लोकसभा चुनाव को ज्यादा वक्त नहीं बचा है उससे पहले आज यानि मंगलवार को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मंगलवार शाम पांच बजे राजभवन में कार्यक्रम रखा गया है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल का यह पहला विस्तार है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान को सरकार में जगह मिल सकती है। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा बने रालोद के एक या दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा खबर ये भी है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा से भी एक-दो चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

रालोद की ओर से विधानसभा में पार्टी के नेता और मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना सीट के विधायक राजपाल सिंह बालियान को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत कुल 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री हैं। इस तरह मंत्रिमंडल के सदस्यों की कुल संख्या 52 है। आज होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद ये संख्या बढ़ जाएगी।

बताया जा रहा है राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार शाम को लखनऊ लौट रही हैं। उनके लखनऊ लौटने के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !