Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बहराइच में भेड़िए ने दो मासूमों पर किया जानलेवा हमला, लोगों में बनी दहशत

Wolf Attack In Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। महसी के घाघरा कछार सहित आसपास के 55 गांवों में करीब ढाई महीने से भेड़िए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
Wolf Attack In Bahraich

Wolf Attack In Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। महसी के घाघरा कछार सहित आसपास के 55 गांवों में करीब ढाई महीने से भेड़िए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी बीच आदमखोर भेड़िया ने दो मासूम बच्चों पर हमला किया है।

भेड़िया ने सोते समय मासूमों पर हमला किया। घायलों को महसी तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बच्चों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव के लोग दहशत में हैं।

बच्चे को दूध पिला रही थी मां, तभी भेड़िये ने किया हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरदी थाना क्षेत्र के रमवापुर खुर्द गांव का रहने वाला छह वर्षीय आरुष अपनी मां फूलमती के साथ तीन दिन पहले ननिहाल घूमने गांव आया था। फूलमती ने बताया कि वह गुरुवार रात ढाई बजे अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। इसी दौरान भेड़िया ने बच्चे पर हमला कर दिया।

भेड़िया बच्चे को अपनी तरफ खींचने लगा। फूलमती ने बेटे को अपनी तरफ खींचने के साथ ही शोर मचा दिया। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग भी पहुंचे गए। शोर सुनकर भेड़िया खेतों की ओर भाग गया। इसके बाद घायल बच्चे को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण बच्चों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

भेड़िये के हमले को लेकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप

इसके अलावा हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम नकहा की पांच वर्षीय ममता अपनी बहन के साथ सो रही थी। रात ढाई बजे भेड़िया ने उसपर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर भेड़िया मासूम को छोड़कर भाग गया। जंगली जानवर के हमले को लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।

डीएफओ ने कही यह बात

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए डीएफओ अजीत सिंह ने कहा कि ऐसी केवल एक घटना हुई है। बच्चे के पिता और ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने जानवर नहीं देखा था। हमने आस-पास के इलाके में खोज की। जिस खाट पर बच्चा सो रहा था, उसके नीचे हमने कुत्ते के पंजे के निशान देखे।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद में ग्रामीण की मौत, पुलिस वालों पर हत्या का लगा आरोप

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग