Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सेना के 4 जवान घायल; सर्च अभियान जारी

Kulgam Encounter Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के आदिगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
Kulgam Encounter Jammu & Kashmir News

Kulgam Encounter Jammu & Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के आदिगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सभी घायलों को इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कुलगाम में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी शुरू कर दी। ऑपरेशन अभी जारी है।”

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए लिखा, “कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षा मौके पर मौजूद हैं। आगे की जानकारी जल्द ही साझा कर दी जाएगी। इसी बीच आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल बुला लिए गए हैं।

सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस ऑपरेशन को मिलकर अंजाम दे रही हैं। प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। बता दें कि आतंकी लगातार जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को लेकर घाटी में आतंकियों पर नकेल कसने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बहराइच में भेड़िए ने दो मासूमों पर किया जानलेवा हमला, लोगों में बनी दहशत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग