श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

शीशमहल में एक महिला की पिटाई पर चुप क्यों हैं केजरीवाल : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को निराश किया है। उन्होंने मालीवाल पर हिंसा मामले में कहा, 'शीशमहल (दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास) में एक महिला को पीटा गया और केजरीवाल ने इसके बारे में एक शब्द भी नहीं बोला।

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक चुनावी सभा में जनता को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने मंच से स्वाती मालीवाल पर हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री आवास पर मालीवाल के साथ हुई हिंसा की आलोचना की। साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन 400 से अधिक सीट जीतेगा ।

राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में एक चुनावी सभा के दौरान अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि वह जेल से अपनी सरकार चलाने पर जोर देकर दिल्ली के लोगों को निराश किया है। आप की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर सीएम आवास पर हुए हमले की निंदा की। इसके अलावा उन्होंने उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार योगेन्द्र चंदोलिया के समर्थन में रोड शो किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा और एनडीए का गठबंधन 400 से अधिक सीट जीतेगा। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में लौटेंगे। उन्होंने कहा, ‘भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जेल में बंद किसी मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह वहीं से सरकार चलाएगा। हमने घर से काम, ऑफिस से काम के बारे में सुना है लेकिन यह पहली बार है कि हम जेल से काम देख रहे हैं।’

राजनाथ सिंह ने कहा केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को निराश किया है। उन्होंने मालीवाल पर हिंसा मामले में कहा, ‘शीशमहल (दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास) में एक महिला को पीटा गया और केजरीवाल ने इसके बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। उनके जिस पीए पर आरोप है, वह लखनऊ में उनके साथ देखा गया था, जहां से मैं चुनाव लड़ रहा हूं।’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Bihar
Bihar: नवादा में दबंगों ने मचाया कोहराम, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर जलाए
Helicopter Service In Ayodhya
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानें किराया
Abdu Rozik
Bigg Boss 16 फेम अब्दू रोजिक का टूटा रिश्ता, जानिए वजह
Malvika Bansod
मालविका का शानदार प्रदर्शन, चीन ओपन में ओलंपिक पदक विजेता को हराया
Ricky Ponting Head Coach of Punjab Kings
पंजाब किंग्स के मुख्य कोच बने रिकी पोंटिंग, ट्रेवर बेलिस की ली जगह
Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रिमंडल ने नए ‘चंद्रयान-4' को दी मंजूरी