Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दुनिया में बज रहा मोदी सरकार का डंका, तेजी से हो रहा विकास

Central Government: देशभर में लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। इसी बीच अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि मोदी सरकार...
PM NARENDRA MODI | CENTRAL GOVERMENT | BJP | SHRESHTH BHARAT

भारत का डंका लगातार दुनिया में बज रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? देशभर में लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं। इसी बीच अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि मोदी सरकार में भारतीय अर्थव्यवस्था जहां तेजी से विकास कर रही है और देश में नौकरी के अवसरो में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

इस महीनें भारत में उपभोक्ताओं के लिए बेहतर माहौल बना हुआ है। वहीं, भारत 29 देशों की सूची में ‘उच्चतम राष्ट्रीय सूचकांक’ स्कोर के साथ प्रथम स्थान पर रहा है।

आपको बता दें,एलएसईजी इप्सोस ‘प्राइमरी कंज्यूमर सेंटीमेंट इंडेक्स’ के जारी किए गए सर्वे के नतीजों के अनुसार, भारत में ‘प्राथमिक उपभोक्ता भावना सूचकांक’ में सुधार हुआ। इसमें +0.8 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है।

इप्सोस के मासिक सर्वेक्षण में शामिल सभी 29 देशों में भारत उच्चतम राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर 67.8 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर है। सर्वेक्षण में शामिल दुनिया के सभी 29 देशों के बाजार में भारत 67.8 प्रतिशत अंक के राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर के साथ सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाला बाजार रहा है। जो अर्थव्यवस्था के विकास और अधिक एफडीआई आकर्षित करने के लिए अच्छा संकेत माना गया है।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पिछले 10 साल में विभिन्न क्षेत्रों में करोड़ों नई नौकरियां के अवसर आए हैं। पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के आंकड़ों के अनुसार पीएम मोदी ने कहा था कि देश में बेरोजगारी आधी हो गई है।  पीएम ने दावा किया PLFS के अनुसार, छह वर्षों में 6 करोड़ से अधिक नई नौकरियां पैदा हुई हैं।

आपको बता दें, 29 देशों में से भारत 67.8, इंडोनेशिया 63.2 और मेक्सिको 61 ऐसे तीन देश है, जिनका राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर 60 या उससे अधिक है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार