श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Weather Update: दिल्ली में हो सकती है बारिश, महाराष्ट्र में लू की चेतावनी

WEATHER UPDATES | DELHI WEATHER | WEATHER | PM NARENDRA MODI | SHRESHTH BHARAT

आज राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में दिन में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में लू की चेतावनी दी है। ऐसे ही कुछ हालात बिहार के कुछ हिस्सों में भी नजर आ सकते हैं। बिहार में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बन सकती है।

बिहार के मौसम की बात करें तो सोमवार को यहां के कम से कम नौ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस या इससे ऊपर पहुंच गया। बिहार के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 15 दिनों में सामान्य तापमान से 30-35 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की संभावना है। भीषण गर्मी एवं लू से निपटने के लिए तैयार रहने तथा सभी आवश्यक पूर्व तैयारी कर लेने का निर्देश दिया गया है।

मानसून में अधिक बारिश का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने साल 2024 में औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में आता है और सितंबर के मध्य में वापस चला जाता है। इस साल औसत बारिश 106 फीसदी होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने Heat Wave को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक

हाल ही में पीएम मोदी ने Heat Wave को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की थी। हाल ही में मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि इस साल अप्रैल के महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी देखने को मिल सकती है। देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। फिलहाल, देश के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच भी गया है। गर्मी के इन्हीं हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लू से निपटने की तैयारी की समीक्षा की। केंद्र, राज्य और जिला स्तर पर सरकारों के सभी अंगों से तालमेल के साथ काम करने का आह्वान किया।

जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आवश्यक दवाइयां, तरल पदार्थ की पैक, ओआरएस और पीने के पानी की उपलब्धता के संदर्भ में स्वास्थ्य क्षेत्र में तैयारी की समीक्षा की गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य