Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Weather: इन राज्यों में आज होगी बारिश, दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में आज लू चलने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में भारी बारिश होगी। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट...
weather update today rainfall alert

Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज से 10 मई के दौरान राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। राजस्थान का बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक, 11 मई तक पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में दमोह सबसे ज्यादा गर्म

मध्य प्रदेश में दमोह सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां मंगलवार को तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के देवमाली में 44.4, रायलसीमा के नंदयाल में 43.7, विदर्भ के अकोला में 43.7, मध्य महाराष्ट्र के मालेगांव में 43.6, तेलंगाना के निजामाबाद में 43.6, गुजरात के भुज में 43.5, उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 43.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

राजस्थान के जैसलमेर में 44.5, गंगानगर में 44.2, जयपुर में 44.1, फलोदी में 44, बीकानेर में 43.6, पिलानी में 43.5, चुरु में 43.4 और कोटा में 43.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के झांसी में 44.1 और गुजरात के अहमदाबाद में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज आसमान पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही, 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पूर्वी यूपी में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, आज टिहरी, मुक्तेश्वर और अल्मोड़ा में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। यहां धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है। रूड़की में सबसे ज्यादा 40 डिग्री, जबकि टिहरी में सबसे कम 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी देहरादून में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 21, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

किन राज्यों में होगी बारिश?

IMD के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल, असम और मेघालय में 10 और 11 मई को, 8 से 9 मई के दौरान ओडिशा में, जबकि 10 मई को गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 11 मई के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, आज से 10 मई के दौरान आंतरिक कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में लू की स्थिति जारी रहेगी। वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों के साथ तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा