Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दुनियाभर से अपनी कोरोना वैक्सीन को क्यों वापस मंगा रही एस्ट्राजेनेका कंपनी?

Covishield | COVID-19 | SHRESHTH BHARAT

Astrazeneca Covid-19 Vaccine: कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका अपनी कोरोना वैक्सीन को दुनियाभर से वापस ले रही है। मंगलवार की देर रात कंपनी की ओर से कहा गया कि कोरोना वैक्सीन को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि वैक्सीन की बिक्री में गिरावट आई है। इस वजह से कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है।

एजेडएन लिमिटेड ने बताया कि वह यूरोप से वैक्सजेरिया वैक्सीन के मार्केटिंग ऑथराइजेशन को वापस लेने के लिए आगे बढ़ाएगी। कोरोना आने के बाद से अलग-अलग तरह की वैक्सीन बनाई गई थी। अब मार्केट में वैक्सीन की मांग में कमी आई है।

बता दें कि कोविड-19 बनाने वाली कंपनी ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि कंपनी ने एक अदालत में यह कबूला था कि वैक्सीन का टीका दुर्लभ और गंभीर ब्लड क्लॉट का खतरा पैदा कर सकता है। वहीं, वैक्सीन के गड़बड़ होने की खबर के बीच हेल्थ एक्सपर्ट ने दावा किया कि वैक्सीन के फायदे ज्यादा और नुकसान बहुत कम है।

भारत में इस वैक्सीन को कोविशील्ड के रूप में जाना जाता है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप में हिंदुस्तान में बनाई और बेची जाने कोविशील्ड देश के लगभग 90% लोगों को लगाई जा चुकी है।     

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल