Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

AAP MLA अमानतुल्लाह खान पर FIR, पेट्रोल पंप पर दिखा रहे थे धौंस

AMANTULLAH KHAN | MLA | SON | FIR | PETROL PUMP | SHRESHTH BHARAT

आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे का पेट्रोल टंकी पर गुंडागर्दी करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमानतुल्लाह का बेटा पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट और गाली-गलौज करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो नोएडा के सेक्टर 95 पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है।

क्या था पूरा विवाद

दरअसल, आप विधायक अमानतुल्लाह का बेटा मंगलवार की सुबह करीब 9.30 बजे नोएडा की एक पेट्रोल टंकी पर जाता है। यहां पर पेट्रोल डलवाते समय उसकी पेट्रोल टंकी के एक कर्मचारी से किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद उसने कर्मचारी को गाली दी। इससे विवाद और बढ़ गया, लेकिन पिता की विधायकी का फायदा उठाते हुए उसने कर्मचारी के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विधायक ने दी कर्मचारियों को धमकी

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि अमानतुल्लाह का बेटा कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद भी कर्मचारियों ने सूझबूझ के बाद दोनों को समझाकर मामले को शांत करवा दिया। थोड़ी देर बाद आप विधायक अमानतुल्लाह खुद पेट्रोल टंकी पर पहुंच गए। उसके बाद वह भी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से बहस करते हुए नजर आए। उन्होंने कर्मचारियों को धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना का संज्ञान लिया। पुलिस ने इस मामले में आप विधायक औऱ उनके बेटे पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने कहा कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

ओखला से विधायक हैं अमानतुल्लाह खान

दरअसल, अमानतुल्लाह खान दिल्ली की ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वह पार्टी के काफी चर्चित विधायक हैं और लगातार किसी ना किसी विवाद को लेकर खबरों में बने रहते हैं। इस बार उनके बेटे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा