Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी केजरीवाल की मुश्किलें, ED ने किया नया दावा

मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हुए आरोपी वकील विनोद चौहान और केजरीवाल के बीच संबंध पर ईडी ने कई दावे किए हैं...
Delhi Liquor Scam rouse avenue court ed made many claims relations between vinod chauhan Arvind Kejriwal aam aadmi party accused

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार हुए आरोपी वकील विनोद चौहान और केजरीवाल के बीच संबंध पर ईडी ने कई दावे किए हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी के खिलाफ दायर आरोप पत्र पर सुनवाई शुरू की। इस दौरान ईडी ने कहा कि उन्हें अरविंद केजरीवाल और केस के आरोपी विनोद चौहान के बीच हुए डायरेक्ट मैसेज के सबूत मिले हैं।

मैसेज में जजों से मिलने का जिक्र

इतना ही नहीं ईडी ने ये भी दावा किया है कि मैसेज में जजों से मिलने का भी जिक्र किया गया है। मामले में ईडी का ये भी कहना है कि विनोद चौहान गैर-कानूनी तरीके से कमाए गए पैसों को रखते थे। ईडी ने विनोद चौहान पर आरोप लगाया है कि वो कथित तौर पर गोवा इलेक्शन के लिए आप को रिश्वत पहुंचाई थी। मामले की जांच कर रही ईडी ने ये भी बताया कि आरोपी के पास से 1.06 करोड़ रुपये कैश भी बरामद हुए थे।

ईडी ने लगाए ये गंभीर आरोप (Delhi Liquor Scam)

सुनवाई के दौरान ईडी ने ये भी दावा किया है कि विनोद को ये पता था कि ये पैसा दिल्ली शराब घोटाले के अपराध की आय है। वहीं, ये भी दावा किया कि आरोपी ने हवाला के माध्यम से गोवा चुनावों में ये पैसा पहुंचाया था। ईडी की तरफ से दाखिल किए गए चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट में मंगलवार को हुई बहस में ईडी ने आप और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल को मुख्य आरोपी बनाया है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 4 जून को तय की है। ईडी के वकील का कहना है कि इस केस में अरविंद केजरीवाल और AAP दोनों जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, अंतरिम जमानत बढ़ाने से SC का इनकार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग