श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

वंदे भारत रेल का नाम बदलकर हुआ नमो भारत रैपिड रेल, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Namo Bharat Rapid Rail: भारतीय रेलवे ने आज वंदे मेट्रो के आधिकारिक नाम में बदलाव किया है। अब वंदे मेट्रो को 'नमो भारत रैपिड रेल' के नाम से जाना जाएगा।
Namo Bharat Rapid Rail

Namo Bharat Rapid Rail: भारतीय रेलवे ने आज वंदे मेट्रो के आधिकारिक नाम में बदलाव किया है। अब वंदे मेट्रो को ‘Namo Bharat Rapid Rail’ के नाम से जाना जाएगा। वही, पीएम नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले गुजरात में देश की पहली नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन करेंगे।

दरअसल, पीएम मोदी जिस नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाएंगे, वह गुजरात के कच्छ जिले में स्थित भुज को राज्य के सबसे बड़े शहरों में से एक अहमदाबाद से जोड़ेगी, जोकि 360 किलोमीटर की दूरी मात्र छह घंटे में तय कर लेगी।
नमो भारत रैपिड रेल अधिकतम 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी। यह कई स्थानों पर रुकेगी, जिनमें अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, सामाखियाली, हलवद, ध्रांगध्रा, वीरमगाम, चांदलोडिया, साबरमती और अंत में अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन शामिल हैं।

इस रेल की सबसे खास बात यह है कि सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सेवा शनिवार को भुज से प्रस्थान करने वालों के लिए और रविवार को अहमदाबाद से प्रस्थान करने वालों के लिए बंद रहेगी। यह ट्रेन भुज से सुबह 5:05 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 10:50 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। वहीं, अहमदाबाद से वापसी की यात्रा शाम 5:30 बजे से होगी और रात 11:20 बजे भुज पहुंच जाएगी।

1,150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था

नमो भारत रैपिड रेल में 2,058 यात्री खड़े होकर और 1,150 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है, जिसमें अतिरिक्त आराम के लिए गद्देदार सोफे दिए गए हैं। पूरी तरह से वातानुकूलित मेट्रो आधुनिक सुविधाओं से भरपूर है, जिसमें स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे और दोनों छोर पर इंजन शामिल हैं, जो इसे उपनगरीय मेट्रो सेवाओं में आमतौर पर देखी जाने वाली सुविधाओं की पेशकश करके वंदे भारत एक्सप्रेस से अलग करता है।

बता दें, न्यूनतम किराया ₹ 30 निर्धारित किया गया है, जिसमें जीएसटी शामिल है। भुज से अहमदाबाद तक की एकतरफा यात्रा की लागत लगभग ₹ 430 है, जिसमें जीएसटी शामिल नहीं है। बार-बार यात्रा करने वालों के लिए, साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक सीजन टिकट उपलब्ध होंगे, जो क्रमशः ₹ 7, ₹ 15 और ₹ 20 प्रति यात्रा के बराबर की बचत प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल के बाद दिल्ली का सीएम कौन बनेगा? रेस में हैं ये नाम


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी