Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

भारत बंद को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने की ये अपील…

farmer protest | punjab | haryana | sanyukt kisan morcha | shreshth bharat |

संयुक्त राष्ट्र मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वन किया है। बंद से पहले संयुक्त राष्ट्र मोर्चा ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होने की अपील की है। SKM ने सभी किसान संगठनों से भारत बंद में शामिल होने की अपील की है। आज सुबह 6 बजे से शुरू हुआ भारत बंद शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। अपनी मांगो को केंद्र सरकार द्वारा पूरा करवाने के लिए किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। किसान आज देश की मुख्य सड़को पर दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक चक्का जाम करेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानूनी गारंटी समेत कई मांगो को लेकर सड़को पर उतरे किसानों ने केंद्र पर दबाव डालने के लिए ग्रामीण भारत बंद का आव्हान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कई किसान संगठनों से ग्रामीण भारत बंद में शामिल होने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक किसानों के भारत बंद का ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलेगा। वहीं भारत बंद को लेकर देश के अधिकतर राज्य दिल्ली से लेकर पंजाब हरियाणा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

किसानों ने भारत बंद ऐसे समय में किया है जब दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर पंजाब से मार्च कर रहे आंदोलन कर रहे हजारों किसानों को अंबाला के पास हरियाणा-पंजाब की सीमाओं पर रोक दिया गया है। प्रदर्शन कर रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस और सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं, दिल्ली पुलिस भी अलर्ड मोड पर है, दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर किलेबंदी कर दी है। जगह-जगह बैरिरकेड लगा दिये हैं। सभी बार्डर को छावनी में तबदील कर दिया है।  

किसानों के भारत बंद का ऐलान कर देने के बाद परिवहन, कृषि गतिवधियां, मनरेगा ( महात्मा गांधी ग्रामीण  रोजगार गारंटी अधिनियम, प्राइवेट ऑफिस, गांव की दुकानें और सर्विस सेक्टर प्रभावित होने के आसार हैं। मीडिया रिपोर्स के मुताबिक भारत बंद के दौरान इमरजेंसी सेवाएं जैसे एम्बुलेंस, अखबार वितरण, विवाह, मेडिकल स्टोर्स, स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के प्रभावित होने की संभावना नहीं है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही