Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बजट से आम आदमी की जेब पर कितना पडे़गा असर? जानें क्या सस्ता क्या महंगा

Budget 2024: इस बार के आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। आज हम आपको बताएंगे की बजट से आम आदमी की जेब पर कितना असर होगा...
Union Budget 2024 customs duty on gold and silver reduced hike on plastic products READ

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। मोदी सरकार के कार्यकाल का ये तीसरा बजट है। इस बार के आम बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। आज हम आपको बताएंगे की बजट से आम आदमी की जेब पर कितना असर होगा।

सस्ता हुआ कैंसर का इलाज

23 जुलाई को वित्त मंत्री ने आम बजट पेश किया, जिसमें कैंसर के मरीजों के इलाज में बड़ी राहत मिली है। जी हां, मेडिकल में कैंसर से जुड़ी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इससे कैंसर का इलाज सस्ता होगा।

Budget 2024: सोना-चांदी हुआ सस्ता

निर्मला सीतारमण ने आम जनता को एक बड़ी सौगात दी है। सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 6 फीसदी कर दी है। इससे सोने और चांदी से बनने वाले आभूषण सस्ते हो जाएंगे। गहनों के शौकीनों के लिए ये काफी राहत भरी खबर है, क्योंकि सोने और चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानें किसे क्या मिला

इस बार के आम बजट में वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन और सोलर सेट्स पर भी टैक्स कम किया है। चमड़े से बनी वस्तुओं के साथ झींगा मछली के दाम में भी कमी आएगी।

Budget 2024: महंगी हुई ये चीजें

  • वित्त मंत्री ने कुछ टेलिकॉम इक्विपमेंट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया है। पहले इन प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी थी, लेकिन अब 15 फीसदी लगेगी।
  • सरकार ने प्लास्टिक प्रोडक्ट्स पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई है। इसका मतलब है कि प्लास्टिक से बनी चीजों के दाम भी बजट के बाद बढ़ सकते हैं।
  • सोलर सेल या फिर सोलर मॉड्यूल बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सोलर ग्लास पर भी टैक्स बढ़ा है। इसका मतलब है कि सोलर सिस्टम लगवाना अब थोड़ा महंगा हो सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड