Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सब्जियों की कीमतों में लगी आग, आम आदमी का बिगड़ा बजट

ज्यादा गर्मी की वजह से भी आलू, प्याज, टमाटर और लौकी के साथ ही कई अन्य सब्जियों की कीमत बढ़ गई है। जी हां, 20 या 30 रुपये प्रति किलो मिलने वाली सब्जियां अब 50 से 60 रुपये प्रति किलो...
Vegetable Price Hike | potatoes | onions | tomatoes | shreshth bharat

Vegetable Price Hike: आपके खाने को स्वादिष्ठ बनाने वाली सब्जियों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ज्यादा गर्मी की वजह से भी आलू, प्याज, टमाटर और लौकी के साथ ही कई अन्य सब्जियों की कीमत बढ़ गई है। जी हां, 20 या 30 रुपये प्रति किलो मिलने वाली सब्जियां अब 50 से 60 रुपये प्रति किलो मिल रही हैं। इस कारण लोगों की जेब पर भी खासा असर पड़ रहा है। हालांकि, लोग जानने के लिए बेताब है कि आखिर अचानक से क्यों सब्जियों के दामों में इतनी बढ़ोतरी हुई है?

दरअसल, ऊपर तपता सूरज और नीचे बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की हालत खस्ता कर दी है। भीषण गर्मी के कारण सब्जियों की कीमत भी बेतहाशा बढ़ने लगी है। आलू, प्याज, टमाटर, नींबू, मिर्च, धनिया सब महंगा हो गया है। टमाटर के दाम तो हफ्तेभर में ही दोगुने हो गए हैं। आलू-प्याज की कीमतें भी आसमान छू रही हैं और ग्राहक हो या दुकानदार सब महंगाई से परेशान हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2023 के बाद से खाद्य महंगाई दर 8 फीसदी के ऊपर बनी हुई है। एक साल में ही ये लगभग तीन गुना बढ़ गई है। मई 2023 में 2.91% थी, जो मई 2024 में बढ़कर 8.69% हो गई।

वहीं, मई 2024 में CFPI 8.69% था, जिससे साफ होता है कि एक साल पहले जो सामान खरीदते थे, अब वही खरीदने के लिए 8.69% ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। उदाहरण के तौर पर समझे तो अगर एक साल पहले खाने का कोई सामान खरीदने के लिए आप 177.2 रुपये खर्च थे, तो अब उतना ही सामान खरीदने के लिए आपको 192.6 रुपये देने पड़ रहे हैं।

महंगा क्यों हो रहा है खाना?

आपकी थाली महंगी हो रही है, जिसके पीछे कई कारण हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फूड एक्सपोर्ट पर रोक और इम्पोर्ट पर टैरिफ कम करने का भी कुछ खास फायदा नहीं दिखा। बीते साल कई इलाकों में सूखा पड़ा था और इस साल ज्यादातर राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाया, जिस कारण दालें, सब्जियां और अनाज जैसी खाद्य पदार्थों की सप्लाई में काफी कमी आई, जिस कारण महंगाई बढ़ी है।

नॉनवेज हो रहा सस्ता

आपको बता दें, हर साल की तरह गर्मी अपना खूब असर ढ़ा रही है। एक तरफ हरी सब्जियां महंगी हो रही है, तो दूसरी तरफ नॉनवेज सस्ता हो रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग