Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नवरात्रि का दूसरा दिन आज, मां ब्रह्मचारिणी की ऐसे करें पूजा

Navratri 2024: नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। चलिए आज आपको मां ब्रह्मचारिणी का महत्व, उनकी पूजा विथि और पूजा से मिलने वाले लाभ के बारे में बताते हैं…
maa brahmacharini

Navratri 2024: नवरात्रि का आज दूसरा दिन है। इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। चलिए आज आपको मां ब्रह्मचारिणी का महत्व, उनकी पूजा विथि और पूजा से मिलने वाले लाभ के बारे में बताते हैं…

कौन हैं मां ब्रह्मचारिणी?(Navratri 2024)

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं। इन्हें ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी कहा जाता है। कठोर साधना करने की वजह से और ब्रह्म में लीन रहने की वजह से इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा था। छात्रों और तपस्वियों के लिए इनकी पूजा बहुत ही शुभ और लाभदायक होती है, जिनका चंद्रमा कमजोर है तो वह मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सकते हैं।

पूजा विधि(Navratri 2024)

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से पहले पीले कपड़े पहनें और माता को सफेद वस्तुएं अर्पित करें। जैसे- मिश्री और शक्कर। ज्ञान और वैराग्य का कोई भी मंत्र माता के सामने जाप करें। वैसे, मां ब्रह्मचारिणी के लिए ऊं ऐं नम: मंत्र का जाप विशेष बताया गया है। फलाहार का भोग लगाए।

पूजा का लाभ(Navratri 2024)

  1. इस दिन माता के मंत्रों के साथ चंद्रमा के मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  2. माता को चांदी की वस्तु भी समर्पित करें और बाद में इसको अपने पास सुरक्षित रख लें।
  3. इस दिन शिक्षा और ज्ञान के लिए विद्यार्थियों को मां सरस्वती की उपासना भी करनी चाहिए, उसके परिणाम उनके लिए बहुत शुभ होते हैं।

मां ब्रह्मचारिणी का भोग

नवरात्रि के दूसरे दिन माता को शक्कर और मिश्री का भोग लगाएं और भोग लगाने के बाद घर के सभी सदस्यों में बांट दें।

ये भी पढ़ें- सद्गुरु को SC से बड़ी राहत, मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर लगी रोक

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही