श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं स्वामी विवेकानंद जी के ये अनमोल विचार

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं की कामयाबी के लिए सफलता के कई मंत्र दिए, जिन्हें अपनाने पर लोग सफलता की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। यही नहीं इन विचारों का पालन करने पर आपको जीवन में सकारात्मक...
Swami Vivekananda | swami vivekananda memorial rock | memorial rock | pm narendra modi | shreshth bharat

Swami Vivekananda Anmol Vichar:  विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर पीएम मोदी 30 मई की शाम से ध्यान पर बैठे हैं और 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। ऐसे में आज हम आपको स्वामी विवेकानन्द के पांच विचारों के बारे में बताएंगे। दरअसल, विवेकानंद रॉक मेमोरियल स्वामी विवेकानंद के समय से ही प्रसिद्ध है। जी हां स्वामी विवेकानंद के यहां ध्यान करने के बाद से ही उनके विचार आज भी युवाओं को मार्गदर्शित करते हैं। जीवन में एक सही मार्गदर्शन सफलता की नींव बनकर सामने आते हैं, जिससे हमें ताकतवर और ऊर्जावान महसूस होता है। साथ ही इससे हमारी सोचने की क्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

स्वामी विवेकानंद ने युवाओं की कामयाबी के लिए सफलता के कई मंत्र दिए, जिन्हें अपनाने पर लोग सफलता की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। यही नहीं इन विचारों का पालन करने पर आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

1.उठो और जागो और तब तक रुको नहीं, जब तक कि तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते

2.यह दुनिया एक बहुत बड़ी व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।

3.जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।

4.हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप क्या सोचते हैं।

5.यदि हम भगवान को हर इंसान और खुद में नहीं देख सकते तो हम उसे ढूंढ़ने कहां जा सकते हैं?

6.किसी दिन जब आपके सामने कोई समस्या न आए, तो आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

dehradun road accident
देहरादून में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, दो घायल
Ranya Rao Gold Smuggling Case
गोल्ड स्मगलिंग केस: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने DRI की पूछताछ में किए बड़े खुलासे
Mosques covered
उत्तर प्रदेश में होली को लेकर मस्जिदों को ढका गया, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
dehradun road accident
MP के धार जिले में हुए सड़क हादसा में 7 लोगों की मौत, 4 घायल
Holika Dahan 2025
होलिका दहन 2025: जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
Gold Rate Today
सोने और चांदी की कीमतों में आया उतार, जानें आज के ताजा भाव