श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को रौंदा, थाने से मिली जमानत

राज्यसभा सांसद बीडा मस्तानी राव की बेटी माधुरी ने अपनी BMW कार से एक मजदूर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के बाद माधुरी को थाने से ही जमानत दे दी गई...
Chennai Car Accident | Rajya Sabha MP Beeda Masthan Rao | shreshth bharat

Tamilnadu hit and run case: तमिलनाडु से हिट एंड रन का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। राज्यसभा सांसद बीडा मस्तानी राव की बेटी माधुरी ने अपनी BMW कार से एक मजदूर को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि घटना के बाद माधुरी को थाने से ही जमानत दे दी गई।

फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को रौंदा

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार देर रात की है। बीडा मस्तानी की बेटी माधुरी के साथ उसकी फ्रेंड भी थी। माधुरी ने चेन्नई के बेसेंट नगर फुटपाथ पर सो रहे 24 वर्षीय मजदूर सूर्या को कार से कुचल दिया। घटना के बाद मजदूर को आसपास के लोगों के द्वारा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

मौके से फरार हुई आरोपी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी माधुरी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गई, लेकिन उसकी दोस्त कार से उतरने के बाद वहां पर लोगों के साथ बहस करने लग गई। कुछ समय बाद वह भी वहां से निकल गई।

आठ महीने पहले हुई थी शादी

मृतक सूर्या की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। बीएमडब्ल्यू कार से रौंदे जाने के बाद उनके रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग जे-5 शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में कार्रवाई की मांग को लेकर जमा हो गए। जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो पता चला कि कार बीएमआर (बीडा मस्तान राव) ग्रुप की थी और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने माधुरी को गिरफ्तार तो किया, लेकिन पुलिस स्टेशन से ही उसे जमानत दे दी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज