श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गौरव भाटिया के साथ बदसलूकी मामले पर SC ने यूपी सरकार को भेजा नोटिस

supreme court | up goverment | cm yogi | gaurav bhatia | shreshth bharat

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया से बदसलूकी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस भेजा है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को अदालत में सीसीटीवी कैमरे ना रखने पर नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने एक रिपोर्ट का संज्ञान लिया, जिसमें कहा गया कि कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। सुनवाई के दौरान पीठ ने इस पर संज्ञान लिया और कहा कि सीसीटीवी कैमरे को ठीक करने के लिए बार-बार पत्र लिखा गया उसके बावजूद उन्हें क्यों नहीं सुधर गया।

सुप्रीम कोर्ट ने गौरव भाटिया के साथ बदसलूकी के मामले में जिला अदालत प्रशासन को सीसीटीवी कैमरे सुरक्षित करने का आदेश दिया था। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट में बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज नहीं दे सकते। जब इसका कारण पूछा गया तो बताया गया सीसीटीवी खराब है। अदालत ने जोर देकर कहा कि वह इस मामले को हल्के में नहीं लेंगे सीजेआई ने कहा कि हम इस मामले को हल्के में नहीं लेंगे। कोई भी वकील किसी अन्य को अदालत छोड़ने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है।

आपको बता दें, 11 मार्च को भाजपा प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया के साथ ग्रेटर नोएडा की एक अदालत में बदसलूकी हुई थी। गौरव भाटिया एक केस की पैरवी के लिए अदालत पहुंचे थे, इसी दौरान स्थानीय वकील ने उन पर हमला कर दिया। यहां वकीलों ने गौरव भाटिया का बैग भी छीन लिया। आपको बता दें, जिला अदालत के अंदर वकील हड़ताल कर रहे थे और इस दौरान गौरव भाटिया और उनकी साथी वकील मुस्कान गुप्ता वहां पहुंचे। इसी दौरान कुछ वकीलों ने उनके साथ बदसलूकी की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज