श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CM योगी के प्रयासों से मेघालय में अगवा हुए अखिलेश का हुआ सफल रेस्क्यू

Successful rescue of Akhilesh | cm yogi Adityanath | shreshth bharat |

Successful Rescue Of Akhilesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास एक ही दिन के अंदर रंग ले आया। मेघालय में अगवा किेये गये लखनऊ निवासी मैकेनिक और सुपरवाइजर अखिलेश सिंह चौहान को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। इसके बाद अखिलेश की पत्नी शीला सिंह चौहान और बेटे सूरज चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करके आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अखिलेश के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।

बता दें कि लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित बेनीगंज के निवासी अखिलेश सिंह चौहान मेघालय के साउथ गारो हिल्स में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत हैं। अपराधियों ने उनका अपहरण करके 50 लाख की फिरौती मांगी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा से बात की और अखिलेश को मुक्त कराने का आग्रह किया।

सीएम योगी की तत्परता के बाद हरकत में आई मेघालय पुलिस ने दक्षिण गारो हिल्स (बाघमारा) जिले के जंगल से अखिलेश को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये दोनों अपहरणकर्ता पुल निर्माण कंपनी से अखिलेश की रिहाई के बदले 50 लाख रुपए वसूलना चाहते थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज