Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बैरिकेडिंग तोड़ UPPSC मुख्यालय में घुसे छात्र, डीएम और कमिश्नर भी मौजूद

UPPSC Aspirants Prayagraj Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा UPPCS PRE और RO-ARO परीक्षाओं को दो दिन में पूरा कराने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है।
UPPSC Prayagraj Protest

UPPSC Prayagraj Protest: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा UPPSC और RO-ARO परीक्षाओं को दो दिन में पूरा कराने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। छात्र लगातार तीन दिनों से लोक सेवा आयोग की दफ्तर के आगे प्रदर्शन कर रहे हैं।

बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने अपनी बात को आयोग तक पहुंचाने के लिए उन्होंने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए अंदर घुसने का प्रयास किया है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन छात्र उन्हें तोड़ते हुए आयोग के मुख्यालय तक पहुंच गए हैं।

डीएम और कमिश्नर भी मौजूद

दरअसल, पुलिस ने UPPSC मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर नई बैरिकेडिंग लगा दी है, ताकि प्रदर्शनकारी छात्रों की भीड़ को रोका जा सके। वहीं, डीएम और कमिश्नर भी आयोग पहुंचे हैं और स्थिति को संभालने के लिए आयोग के अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं।

दूसरी ओर, छात्रों का कहना है कि वे केवल आयोग को अपनी मांगों से संबंधित एक नोटिस सौंपना चाहते हैं, लेकिन उन्हें लगातार रोका जा रहा है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें धमकाया जा रहा है और कुछ छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट भी की गई है।

एक शिफ्ट में एग्जाम कराना चाहते हैं छात्र

दरअसल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स 2024 और आरओ/एआरओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षाओं को दो दिनों में, दो शिफ्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय का अभ्यर्थी पहले से विरोध कर रहे थे। प्रतियोगी छात्र यूपी पीसीएस 2024 और आरओ एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षाओं को पहले की तरह एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में कराए जाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि 2 दिन परीक्षा कराए जाने पर होने वाले नॉर्मलाइजेशन से उनका नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें- Prayagraj Student Protest: तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा