Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

IND vs SA: भारत ने अफ्रीका को 11 रनों से दी मात, तिलक ने लगाया शानदार शतक

IND vs SA 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया है। तीसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी...
IND vs SA 3rd T20

IND vs SA 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 11 रनों से हरा दिया है। तीसरे टी20 मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रनों का स्कोर बनाया।

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय टीम ने 11 रनों से यह मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है।

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रनों का स्कोर बनाया।

भारत के लिए तिलक वर्मा ने शानदार शतक जड़ा। तिलक वर्मा ने 56 गेंदों पर 107 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और 7 छक्के जड़े। भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली।

ICC ODI Rankings: शाहीन अफरीदी बने ODI में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, बुमराह को भी मिला फायदा

संजू एक बार फिर शून्य पर आउट हुए। अफ्रीका की तरफ से सिमेलाने और महाराज को दो-दो विकेट मिला, वहीं मार्को जानसेन ने एक विकेट हासिल किया।

भारत के 220 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरूआत भी खराब रही। टीम को पहला झटका 27 रनों के स्कोर पर लगा। साउथ अफ्रीकी ओपनर रयॉन रिकलटन 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, रीजा हेनरिक्स ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने 18 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 17 गेंदों पर 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली।

IND vs SA: सीरीज में बढ़त बनाने उतरेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। वहीं, वरूण चक्रवर्थी को 2 सफलताएं मिली। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात