श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

कहीं तेज धूप तो कहीं बारिश, जानें देश के बड़े राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि हाल ही में हुई बारिश से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है।
Weather Forecast Today (4)

Weather Forecast: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि हाल ही में हुई बारिश से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। आने वाले सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी

स्काईमेट के पूर्वानुमान के अनुसार असम और अरुणाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान गरज चमक के साथ हल्की बौछारें हो सकती हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बर्फबारी और बारिश की वजह से कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली में मौसम की स्थिति

राजधानी दिल्ली में सोमवार (4 मार्च) को न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 प्रतिशत रही। आईएमडी के मुताबिक दिनभर तेज हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार (5 मार्च) को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 6 मार्च से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश और पंजाब में मौसम की स्थिति

उत्तर प्रदेश में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम गर्म होने लगा है। आने वाले दिनों में धूप की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब और हरियाणा के पठानकोट, अमृतसर, लुधियाना, करनाल और आसपास के क्षेत्रों में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम की स्थिति

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है जबकि घाटी के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। श्रीनगर समेत कई इलाकों में दिन के तापमान में 3 से 9 डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू और किन्नौर जिलों के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई। तेज बर्फबारी की संभावना को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

बिहार में बारिश के आसार कम हैं, लेकिन कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। 8 और 9 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पटना समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं राजस्थान में भी कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही रह सकती है, लेकिन मौसम सामान्य बना रहेगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी