Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Solar Eclipse 2024: भारत में कहां, कब और किस टाइम देखें सूर्यग्रहण

Solar Eclipse | india | nasa | live streaming | shreshth bhharat

इस बार का सूर्य ग्रहण अगले महीने की 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। इस साल में यह पहला सूर्य ग्रहण है। इसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। जानकारों के मुताबिक, पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि कुछ सेकण्ड से लेकर 7 मिनट तक हो सकती है। ये कई घंटों तक भी जारी रह सकता है। पिछली बार पूर्ण सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2009 में देखने को मिला था। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण का समय 8 अप्रैल को दोपहर के 2.12 से शुरू होकर 9 अप्रैल की सुबह 2.23 बजे तक खत्म होगा। इस तरह से सूर्य ग्रहण का समय 12 घंटे तक रह सकता है।

सूर्य ग्रहण कब और कैसे लगता है

जानकारों के अनुसार सूर्य ग्रहण जब लगता है तब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है जिसमे चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है। इस वजह से दिन में भी रात जैसा अंधेरा हो सकता है। यानी सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक ही सीध में होते है। जब हम पृथ्वी से सूर्य को देखते हैं तो उस पर हमें काली छाया दिखाई देती है। इसे ऐसे समझे कि चंद्रमा की छाया सीधे पृथ्वी पर पड़ रही है। जिसकी वजह से हमें दिन में भी रात का एहसास होने लगता है। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा जिसकी वजह से चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढकता हुआ नजर आयेगा।

भारतीय ऐसे देखे सूर्य ग्रहण

भारत में सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा। क्योंकि सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से लगेगा। जब सूर्य ग्रहण पूर्ण रुप से लगता है तो वह भारत में देखने को नहीं मिलता है। लेकिन भारतवासियो को निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाएगी। नासा की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा उसके यूट्यूब चैनल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जाएगी। सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के ज्यादातर इलाकों में दिखाई देगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही