Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, सिर्फ परिजनों को मिली मिट्टी देने की इजाजत

Mukhtar Ansari Funeral | shreshth bharat |

Mukhtar Ansari Funeral: मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, प्रशासन के द्वारा सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई। मुख्तार के जनाजे में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि बाहर से आए लोगों को कब्रिस्तान के अंदर नहीं जाने दिया गया। मौके पर डीएम सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे और लोगों को कब्रिस्तान के अंदर जाने से रोका जा रहा था।

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी काली बाग कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार में मौजूद।

मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उनके समर्थकों ने कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी।

गाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बता दें, उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में 2005 से सजा काट रहे गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की गुरवार को कार्डियक अरेस्ट के चलते मौत हो गई। मुख्तार को इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बांदा मेडिकल कॉलेज में 5 डॉक्टरों के पैनल ने मुख्तार का पोस्टमार्टम किया।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग