Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bharat Ratna 2024: राष्ट्रपति ने 5 विभूतियों को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Bharat Ratna award 2024

Bharat Ratna Award 2024: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 30 मार्च को देश की पांच महान विभूतियों को भारत सम्मान से सम्मानित किया। इस इवेंट का आयोजन राष्ट्रपति भवन में हुआ जहां भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अलावा बाकी चार शख्सियत को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा गया

इन हस्तियों को मिला सर्वोच्च सम्मान

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में आडवाणी के अलावा के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व चीफ मिनिस्टर कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एस स्वामीनाथन का नाम शामिल है। प्रेसीडेंट मुर्मू ने इस दौरान मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित विभूतियों को भारत सम्मान प्रदान किया।

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नंदन नरसिम्हा राव का अवार्ड उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने ग्रहण किया।

इसके अलावा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का अवार्ड उनके पोते और रालोद के मुखिया जयंत चौधरी ने लिया। जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश में एनडीए के साथ गठबंधन कर चुके हैं और पश्चिमी यूपी में इसका काफी प्रभाव देखने के लिए मिलने के आसार हैं।

इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का अवार्ड ग्रहण करने के लिए उनके बेटे और जदयू के नेता रामनाथ ठाकुर मौजूद थे। ये न केवल देश के लिए बल्कि बिहार के लिए भी काफी गौरव का विषय था। इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का पुरस्कार उनकी बेटी नित्या राव ने ग्रहण किया। स्वामीनाथन भारत में हरित क्रांति के जनक माने जाते हैं। उनको दुनिया भर में ग्रीन रिवोल्यूशन के लिए भी क्रेडिट दिया जाता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही