Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सीतापुर: युवक ने मां, पत्नी और बच्चों को मारी गोली; बाद में खुद की ली जान

Sitapur Crime News | DEATH | UTTAR PRADESH | SHRESHTH BHARAT

Sitapur Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। मृतक में शख्स की मां, पत्नी और बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, मानसिक रूप से पीड़ित अनुराग ठाकुर को नशे की लत थी। अनुराग के परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, जिसे लेकर रात में परिवार वालों से युवक की बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।

सीतापुर के एसएसपी चक्रेश मिश्रा का कहना है, ‘आज मथुरा में रामपुर पुलिस को सूचना मिली कि मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति, जिसका नाम अनुराग सिंह उम्र 45 वर्ष है, ने कथित तौर पर खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी है…पुलिस और एफएसएल टीम जांच कर रही है। हर पहलू पर कानूनी कार्रवाई रही है।’

रामपुर मथुरा थाना इलाके के पल्हापुर गांव के रहने वाले अनुराग ठाकुर (42) ने शनिवार को अपनी मां सावित्री(65), पत्नी प्रियंका (40), बेटी अश्विनी (12), छोटी बेटी अश्वी (10) और बेटे अद्वैत(6) को गोली मार दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब