Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हनुमान मंदिर, प्रेस कॉन्फ्रेंस और रोड शो… केजरीवाल का आज दिल्ली में मेगा शो

ARVIND KEJRIWAL

दिल्ली के मुख्यंत्री अरविंद केदरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी। केजरीवाल आज कनॉट प्लेस में स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे। उसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। बाद में, शाम को वे दक्षिणी दिल्ली में एक रोड शो में भी शामिल होंगे।

कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।


बता दें कि केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत मिली है। उन्हें 2 जून को अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करना होगा। अंतरिम जमानत मिलने के बाद अब दिल्ली के सीएम चुनाव प्रचार में भाग ले सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में काम नहीं कर सकेंगे।

केजरीवाल ने शुक्रवार को जेल से अपने आवास पर आने के बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने जेल से जल्द ही वापस आने का वादा किया था। आज मैं आपके सामने हूं। मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। देश भर में करोड़ों लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की। मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिनकी वजह से मैं यहां आपके साथ खड़ा हूं।

केजरीवाल ने कहा कि मेरा आप सभी से बस एक अनुरोध है कि हमें मिलकर देश को तानाशाही से बचाना होगा। मैं अपने पास मौजूद हर चीज से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं और विरोध कर रहा हूं, लेकिन 140 करोड़ लोगों को तानाशाही के खिलाफ लड़ने के लिए मेरा साथ देना होगा।

केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि केजरीवाल को मिली जमानत लोकतंत्र की जीत है। हनुमान जी की जय। यह लाखों लोगों की प्रार्थनाओं और आशीर्वाद का परिणाम है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। यह लोकसभा चुनाव को नजर में रखते हुए बहुत मददगार होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केजरीवाल को चुनाव के समय गिरफ्तार किया गया था और अब कोर्ट ने यह राहत दी है। उम्मीद है कि सरकार भविष्य में ऐसी गलती को दोबारा नहीं दोहराएगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग