Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अनोखी शादी: 80 साल के पिता की बेटों ने कराई शादी, जानें क्या है दुल्हन की उम्र

80 Years old father marriage done after his wife death sons found 65 years old bride

Amravati: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक अनोखी शादी हुई है। यहां बेटों ने अपने 80 साल के पिता की धूमधाम से शादी कराई है। दरअसल, पत्नी के निधन के बाद बुजुर्ग खुद को अकेला महसूस कर रहा था। इसके बाद पिता की जिद को देखते हुए बेटों ने दूसरी शादी कराई।

80 साल के बुजुर्ग पिता की बेटों ने कराई शादी

काफी मशक्कत करने के बाद बच्चों ने 65 साल की दुल्हन (Amravati) तलाशकर धूमधाम से पिता की शादी करवाई। बताया जा रहा है कि मामला अंजनगांव सुर्जी के चिंचोली रहिमापुर का है। इस अनोखी शादी में परिवार के सभी सदस्य बाराती बने।

पहली पत्नी के निधन के बाद पड़ गए थे अकेले

दरअसल, रहिमापुर निवासी विट्ठल खंडारे की पत्नी की तीन साल पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद वो खुद को अकेला महसूस करने लगे। विट्ठल ने बेटों के सामने दूसरी शादी करने की इच्छा जताई। शुरुआत में तो बच्चों ने उनके इस फैसले का विरोध किया, लेकिन पिता की जिद को देखते हुए वो मान गए और दुल्हन ढूंढना शुरू कर दिया।

अमरावती जिले में मिसाल बनी ये अनोखी शादी

80 साल के विट्ठल खंडारे की 65 साल की महिला से तय की गई। इसके बाद 8 मई को पूरा गांव इस शादी का गवाह बना। चिंचोली रहिमापुर की इस अनोखी शादी का चर्चा पूरे अमरावती जिले में हो रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पेड़ गिरने और इमारत को नुकसान पहुंचने से 17 घायल, 2 की मौत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा