कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा एक फिर से चर्चा में हैं। सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। एक इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने कहा है कि भारत में उत्तर पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। पूर्व में रहने वाले लोग अरबी जैसे दिखते हैं। सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बोल रहे हैं।
In India,
— Anshul Saxena (@AskAnshul) May 8, 2024
People on East look like Chinese.
People on West look like Arab.
People on North look like White.
People on South look like Africa.
~ Congress leader Sam Pitroda. pic.twitter.com/swqF8tXRsN
सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। कांग्रेस नेता ने द स्टेट्समैन को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में सैम पित्रोदा ने पूर्वो राज्यों के लोगों की चीन और दक्षिण भारतीयों की तुलना अफ्रीका से की। इंटरव्यू में बोलते हुए पित्रोदा ने कहा, ‘हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को जोड़ कर रख सकते हैं – जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग व्हाइट जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहन हैं।’
एक सवाल के जवाब में सैम ने कहा कि भारत दुनिया में लोकतंत्र का एक शानदार उदाहरण है। हम सभी विभिन्न भाषाओं, विभिन्न धर्मों, रीति-रिवाजों और फूड का सम्मान करते हैं। यह वह भारत है, जिसमें मैं विश्वास करता हूं, जहां हर किसी के लिए जगह है और हर कोई थोड़ा-बहुत समझौता करता है।’