Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सलमान ने समीर बन हिंदु युवती से की शादी, धर्म परिवर्तन का बना रहा दबाव

Aligarh Religious conversion Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में समुदाय विशेष के युवक द्वारा अपना मजहब और नाम छुपा कर हिंदू युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।
Aligarh Religious conversion Case

Aligarh Religious conversion Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में समुदाय विशेष के युवक द्वारा अपना मजहब और नाम छुपा कर हिंदू युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली इगलास क्षेत्र के एक गांव की युवती को समुदाय विशेष का युवक अपना धर्म छुपा कर जबरदस्ती अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां आर्य समाज में उसके साथ शादी की।

नाम बदलकर की बातचीत शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थाना हरदुआगंज क्षेत्र के गांव इमलानी निवासी सलमान के रिश्तेदार की इगलास क्षेत्र के कजरौठ गांव के चौराहा पर दुकान है। उसी चौराहे पर गांव के हिंदू व्यक्ति की भी दुकान है। दुकान पर उसकी बेटी भी आती थी। इसी दौरान सलमान ने अपना नाम समीर बताते हुए दुकानदार की बेटी से बातचीत शुरू कर दी और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।

युवती को परिवार सहित दी जान से मारने की धमकी

इसके बाद सलमान लगातार उससे बातचीत करता रहा और बाद में युवती को धमकी देने लगा कि मेरे पास आ, नहीं तो मैं तेरे परिवार के लोगों को मार दूंगा। बाद में 19 जुलाई को सलमान ने युवती को धमकाया कि वह उसके परिजनों को मार देगा और युवती को अपने पास बुला लिया और अपने एक साथी के साथ उसे गाड़ी में बैठाकर दिल्ली ले गया।

आर्य समाज मंदिर में की शादी

युवती को जब उसके मुसलमान होने की जानकारी मिली तो उसने उसका विरोध किया। वहीं, सलमान ने युवती को उसके परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से युवती चुप हो गई। फिर दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में सलमान ने युवती के साथ शादी कर ली और उसके बाद उसका शारीरिक शोषण करने के साथ मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा।

शारीरिक शोषण कर मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव

25 जुलाई को पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने न्यायालय के समक्ष युवती के 164 के बयान दर्ज कराए। उसके बाद अब दोबारा सलमान युवती को उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने पास बुला रहा है, जिसके बाद युवती करणी सेना के पदाधिकारी से मिली और उनके साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कार्यालय पहुंची।

युवती ने बताया कि आरोपी ने उससे धर्म बदलकर शादी की और अब उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है। आरोपी के दबाव में ही उसने उसके पक्ष में न्यायालय में बयान दर्ज कराए। युवती ने कहा कि जो उसके साथ हुआ है, ऐसा किसी और के साथ ना हो। इसलिए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- अमरोहा में दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड