Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमरोहा में दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Amroha News: आज के आधुनिक समय में भी दहेज प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। आज भी न जानें कितनी लड़कियां दहेज के कारण शारीरिक व मानसिक यातनाएं झेल रही हैं।
Amroha News

Amroha News: आज के आधुनिक समय में भी दहेज प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। आज भी न जानें कितनी लड़कियां दहेज के कारण शारीरिक व मानसिक यातनाएं झेल रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर एक घंटे में एक महिला दहेज सम्बन्धी कारणों से मौत का शिकार होती है। दहेज के लिए लोग हैवानियत की सारी हदें पार कर जाते हैं।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से एक ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहिता को उसके पति ने अपाचे बाइक और 3 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न करने पर पीट-पीटकर मार डाला।

अपाचे बाइक और 3 लाख रुपये दहेज की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमरोहा के बैखेड़ा गांव के रहने वाले सुंदर की शादी दो साल पहले मीना से हुई थी, तब से वह दहेज की मांग कर रहा था। मीना ने अपने पिता को बताया था कि उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करता है। वहीं, मीना रक्षाबंधन के बाद से सोहरका में अपने माता-पिता के घर पर ही रह रही थी।

दहेज का इंतजाम न कर पाने पर बेरहमी से पीटा

परिवार के लोगों ने बताया कि सुंदर हर दिन मीना से मिलने आता था और उसके घर खाना भी खाता था। वह रविवार रात भी उनके घर गया और मीना को वापस अपने घर ले आया। घर पर उसने दहेज को लेकर मीना से झगड़ा किया। इतना ही नहीं, दहेज का इंतजाम न कर पाने पर उसने बेरहमी से लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की और गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज

स्थानीय लोगों ने पुलिस को हत्या की सूचना दी, जिसके बाद महिला के परिवार वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंच गए। मीना के पिता विजय खड़क बंशी ने आरोपी पति, उसकी मां, बहन और चार अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के मुताबिक, परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा में एक इमारत में हुआ धमाका, 14 लोग घायल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड