Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव पर सबसे विनाशकारी हमलों में 14 नागरिकों की मौत, 22 घायल

Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आस-पास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हुए रूसी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम 14 आम नागरिकों की मौत हो गई है और 22 अन्य घायल हुए हैं। कीव क्षेत्रीय प्रशासन के अनुसार, यह इस साल राजधानी क्षेत्र में हुए सबसे विनाशकारी हमलों में से एक है।

क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको के अनुसार, ब्रोवरी जिले में सबसे ज्यादा तबाही हुई, जहाँ 9 लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए। बुचा जिले में रूसी हमलों में 4 नागरिकों की जान गई और 7 लोग घायल हुए। वहीं, फास्टिव में 1 व्यक्ति की मौत हुई और 3 अन्य घायल हुए। (Russia Ukraine War)

Russia Ukraine War: कीव और आसपास के इलाकों में तबाही, बचाव अभियान जारी

मिसाइलों और ड्रोन के मलबे गिरने से कई रिहाइशी इमारतों, गोदामों और बुनियादी ढांचों में भीषण आग लग गई। कीव सैन्य प्रशासन के अनुसार, हमले के कारण एक स्थान पर अमोनिया गैस लीक हो गई, जिसे आपातकालीन टीमों ने नियंत्रित किया। यूक्रेनी आपातकालीन सेवाएं और मलबे को हटाने तथा फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए लगातार सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

रूस के हमलों के बाद यूक्रेन ने फिर मांगी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की मदद

यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर जानबूझकर नागरिक बुनियादी ढांचे और निर्दोष लोगों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उन्होंने कीव और उसके आस-पास केवल सैन्य रसद और आपूर्ति केंद्रों को निशाना बनाया था। यूक्रेन ने अपने सहयोगियों से रूसी मिसाइलों को रोकने के लिए और अधिक अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों की मांग की है। (Russia Ukraine War)



संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Russia Ukraine War
रूस-यूक्रेन युद्ध: कीव पर सबसे विनाशकारी हमलों में 14 नागरिकों की मौत, 22 घायल
E20 Petrol Controversy
E20 पेट्रोल नीति पर संसद में हंगामा, संजय सिंह ने Rule 267 के तहत चर्चा की मांग
UP IAS Transfers
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अधिकारियों के तबादले, 4 मंडलों को मिले नए कमिश्नर
Patna Protest
बिहार छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, पप्पू यादव ने सीएम आवास तक निकाला आक्रोश मार्च; अमित शाह के इस्तीफे की उठाई मांग
UP Assembly Monsoon Session
राम मंदिर चंदा केस पर CM योगी का बड़ा दावा, SIT रिपोर्ट में साधु-संतों की संलिप्तता नहीं; विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
Udhayanidhi Stalin
CM विजय और एक्टर तृषा के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, घर से उठा ले गई पुलिस