Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सोना और चांदी की कीमतों में उछाल, चांदी के रेट ने बनाया नया रिकॉर्ड

Rise in Gold And Silver Prices: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
Rise in Gold And Silver Prices

Rise in Gold And Silver Prices: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 350 रुपये की तेजी के साथ 81,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 1,500 रुपये के उछाल के साथ एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव को पार कर गई। यह जानकारी अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दी है।

बता दें कि चांदी की कीमतों में लगातार पांचवे दिन बढ़त जारी रही और यह 1,500 रुपये के उछाल के साथ 1.01 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और पूर्णकालिक निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा, “चांदी में जारी तेजी का मुख्य कारण औद्योगिक मांग है। इसके अलावा आभूषण और चांदी के बर्तन खंड के कारण भी तेजी आई है।
इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 350 रुपये चढ़कर 80,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।”

JPC बैठक के दौरान हंगामा, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कांच की बोतल तोड़ी

सर्राफा कारोबारियों ने सोने की कीमतों में उछाल की वजह त्योहारी और शादी-विवाह के मौसम में बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी में आई तेजी को बताया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में दिसंबर डिलिवरी वाला सोने का अनुबंध 208 रुपये बढ़कर 78,247 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी के अनुबंध का भाव 882 रुपये या 0.91 प्रतिशत उछलकर 98,330 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चस्तर पर पहुंच गया।

देश के तीन CRPF के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बलों ने बढ़ाई चौकसी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना