श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

‘राम मंदिर बेकार है, वास्तु ठीक नहीं…’, रामगोपाल यादव का विवादित बयान


Ram Mandir News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। अब रामगोपाल ने राम मंदिर पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, ‘वो मंदिर बेकार का है। मंदिर ऐसे नहीं बनते। राम मंदिर का नक्शा ठीक नहीं बना है। वास्तु के हिसाब से इसे ठीक नहीं बनाया गया है।’

रामगोपाल यादव ने इससे पहले रामनवमी पर एक विवादास्पद बयान दिया था। एक सवाल के जवाब में बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि रामनवमी उनकी बपौती नहीं है। यह पर्व हमेशा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनया जाता रहा है। अब रामनवमी पर कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा था, ‘करोड़ों लोग हजारों वर्षों से रामनवमी मनाते आ रहे हैं और इस देश में केवल एक राम मंदिर नहीं है। उन्होंने अधूरी प्राण-प्रतिष्ठा की है और शंकराचार्य इसके खिलाफ थे। बीजेपी को सजा देंगे। मैंने कभी किसी की पूजा नहीं की। मैं दिखावा नहीं करता हूं। मैं भगवान का नाम लेता हूं, लेकिन पाखंडी नहीं हूं। पाखंडी लोग ये सब करते हैं। भगवान राम इन लोगों को दंड देंगे।’

आपको बता दें, इसी साल राम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में तमाम बड़े नेता और अभिनेता शामिल हुए थे। मंदिर के उद्घाटन होने के बाद से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन करने अयोध्या पहुंचते हैं। राम लला के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु दिल खोल कर मंदिर में चढ़ावा चढ़ाते हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Shubman Gill ICC Player of Month
शुभमन गिल ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़ा
Metro In Dino Release Date
‘मेट्रो इन दिनों’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
MP Budget 2025-26
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया 4.21 करोड़ रुपये का राज्य बजट, जानें किसे क्या मिला
Nayab Saini
हरियाणा निकाय चुनाव: बीजेपी ने दर्ज की शानदार जीत, कांग्रेस को मिली करारी हार
CM Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने होली मिलन समारोह में लिया भाग
Apurva Soni New Song Released
अपूर्वा सोनी ने अपने नए गीत 'जान लेगी महबूबा' से इंटरनेट पर मचाई धूम