श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

बारिश के मौसम में सांप और बिच्छू को घर में घुसने से रोकना है तो करें ये उपाय

Rainy Season: बरसात का मौसम इंसान से लेकर जीव-जंतु सभी के सुहावना होता है, क्योंकि ये मौसम सभी को गर्मी से निजात दिलाता है, लेकिन कई बीमारियों को भी साथ लेकर आता है...
Rainy Season

Rainy Season: बरसात का मौसम इंसान से लेकर जीव-जंतु सभी के सुहावना होता है, क्योंकि ये मौसम सभी को गर्मी से निजात दिलाता है, लेकिन कई बीमारियों को भी साथ लेकर आता है। बरसात के मौसम में सांप और बिच्छू जैसे खतरनाक जीव-जंतुओं का भी घर में घुसने का खतरा बढ़ जाता है। खासकर ये समस्या पहाड़ी इलाकों में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोगों के लिए होती है। हमें इनसे बरसात के मौसम में सतर्क रहना चाहिए। आइए जानते हैं, इन्हें घर में घुसने से कैसे रोकें…

बरसात के मौसम में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतु अक्सर घरों में घुस जाते हैं, विशेषकर जिनके घर ग्राउंड फ्लोर पर स्थित होते हैं। जब बिलों में पानी भर जाता है, तो ये जानवर बाहर आने लगते हैं और अपनी सुरक्षा के लिए अलग-अलग जगहों में बसने लगते हैं। इस वजह से सांप आसानी से ग्राउंड फ्लोर के घरों में घुस जाते हैं।

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर लगा झटका, 22 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

सांप और बिच्छू को रोकने के उपाय

1. बिच्छू से बचने के लिए आप नीम के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नीम के तेल को पानी में मिलाकर पूरे घर में छिड़काव करने से बिच्छू इसकी गंध से दूर भाग जाते हैं।

2. सांप, बिच्छू या अन्य जीव-जंतुओं को घर से दूर रखने के लिए ब्लीच पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे पानी में मिलाकर घर के बाहर, गार्डन में जमे पानी पर स्प्रे करें। घर में इस पानी से पोछा लगा सकते हैं।

3. लौंग और दालचीनी के तेल का उपयोग करने से सांप और बिच्छू घर में नहीं घुसते हैं, क्योंकि इसकी महक इन्हें बर्दाश्त नहीं होती।

हेमंत सोरेन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, टेंशन में INDIA गुट

4. सांपों को घर से दूर रखने के लिए आप खिड़की-दरवाजे पर प्याज और लहसुन को पीसकर इस पेस्ट को रख सकते हैं। इसकी गंध से भी कई सांप दूर भागते हैं। अपने घर के बगीचे में लहसुन और प्याज के पौधे लगा सकते हैं।

ये भी देखें-


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

IND vs PAK match
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां
aus vs eng
AUS और ENG के बीच मुकाबला शुरू, स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Delhi CM Rekha Gupta Meet PM Modi
CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी से की मुलाकात, बुनियादी ढांचे में सुधार पर की चर्चा
explosives and weapons
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, बरामद किए विस्फोटक और हथियार
Chhattisgarh Road Accident
छत्तीसगढ़ में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल
World Thinking Day 2025
आज है विश्व चिंतन दिवस 2025, जानें कब हुई थी इसकी शुरुआत