Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अरमान मलिक की लगी क्लास, तो चंद्रिका के जाते ही अदनान शेख ने घर में ली एंट्री

BB OTT 3 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस ओटीटी 3 के हर वीकेंड का वार के एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो दर्शकों के होश उड़ा देता...
BB OTT 3 Weekend Ka Vaar| shreshth bharat

BB OTT 3 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस ओटीटी 3 के हर वीकेंड का वार के एपिसोड में कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जो दर्शकों के होश उड़ा देता है। रविवार को आए वीकेंड का वार के एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शो में कुछ मेहमान आए, जिन्हें देख घरवालों के होश उड़ गए। चलिए आपको वीकेंड का वार का पूरा हाल बताते हैं…

दरअसल, शो में पहले एक दिन फैमिली वीक रखा जाता था, लेकिन अब इस बार हर वीकेंड पर किसी न किसी की फैमिली शो पर आ रही हैं। इस बार विशाल पांडे की फैमिली शो पर आई और अरमान मलिक की जमकर क्लास लगाई।

वीकेंड का वार की शुरुआत शिवानी से पूछे गए सवालों के साथ होता है। अनिल कपूर उनसे पूछते हैं कि क्या वह असल में ही बदतमीज हैं या फिर नासमझ होने की एक्टिंग करती हैं, जिस पर वह अपनी सफाई देती हैं और रणवीर शौरी भी अपना पक्ष रखते हैं।

शिवानी पर बरसे रवि किशन

इसके बाद शो में रवि किशन की एंट्री होती है और वह बोलते हैं कि आप औरैया की हैं। वहां बहुत ही प्यारी भाषा बोली जाती है, लेकिन आप इतना कड़वा बोलती हैं। भाषा की आड़ में बदतमीजी करती हो। रणवीर शौरी को छेड़ती हो और उनको उकसाती हो। तुम ये फायदा नहीं ले सकती कि हम गांव से हैं। गांव के लोग ऐसे नहीं होते हैं।

इसके बाद रवि ने शिवानी से सवाल किया कि क्या आप अपने घर में भी ऐसे ही बात करती हैं, तो शिवानी रोने लगती हैं और मम्मी की कमस खाकर अपनी सफाई देने लगती हैं।

‘कुछ तो बात है मुझमें…’, हार्दिक के साथ डेंटिग की अफवाहों के बीच प्राची का पोस्ट वायरल

BB OTT 3 Weekend Ka Vaar: विशाल के पेरेंट्स ने ली अरमान की क्लास

इसके बाद शो में विशाल के पेरेंट्स की एंट्री हुई। पायल ने पिछले हफ्ते जो कहा था, उस पर अपना पक्ष रखने के लिए वो शो में आए थे। उन्हें देखते ही विशाल रो पड़े। फिर उनके पापा ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। सारा देश देख रहा है। आपने कुछ गलत नहीं किया है। हमें तुम पर गर्व है। सब तुम्हारे साथ हैं। इस पर विशाल ने कहा कि मुझे सिर्फ यही सुनना था। मुझे किसी और से फर्क नहीं पड़ता। अरमान का नाम लिए बगैर उन्होंने ये भी कहा कि उनके बेटे का जो लोग कैरेक्टर जज कर रहे हैं, उनसे यही कहूंगा कि 20 दिन में कोई किसी का कैरेक्टर जज नहीं कर सकता। उसके दोस्त और परिवार से पूछिए विशाल का कैरेक्टर कैसा है।

BB OTT 3 Weekend Ka Vaar: वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका हुई बेघर

इस बार वीकेंड का वार में वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित घर से एलिमिनेट होकर बाहर चली गई हैं।

शो में हुई अदनान शेख की वाइल्डकार्ड एंट्री

बिग बॉस ओटीटी से चंद्रिका दीक्षित के बाहर होने के बाद घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई। इंफ्लुएंसर अदनान शेख घर के अंदर आए हैं। अदनान शेख को एल्विश यादव का दुश्मन माना जाता हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में एल्विश के दोस्त लव कटारिया हैं। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि शो में अदनान शेख और लव कटारिया के बीच काफी लड़ाई देखने को मिल सकती है।

कृतिका के जिम वियर पहनने पर नाराज हुए अरमान मलिक, कहा- इस पर शेप दिख रहा है

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात