श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पोर्शे कार काण्ड में कांग्रेस ने किया नया खुलासा, केस की हो CBI जांच

Porsche car scandal: महाराष्ट्र में 19 मई की रात एक नाबालिग ने अपनी पोर्शे कार से दो इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिसमें उन दोनों की मौत हो गई थी। इसी बीच महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई ने इस मामले की CBI से जांच कराने की मांग...
Porsche car scandal | cbi | nana patole | Devendra Fadnavis | congress | bjp | shreshth bharat

महाराष्ट्र में 19 मई की रात एक नाबालिग ने अपनी पोर्शे कार से दो इंजीनियरों को कुचल दिया था, जिसमें उन दोनों की मौत हो गई थी। इसी बीच महाराष्ट्र की कांग्रेस इकाई ने इस मामले की CBI से जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जिस पोर्शे कार ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला था, उसे कथित तौर पर 17 वर्षीय एक किशोर नशे की हालत में कार चला रहा था।

आपको बता दें कि घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही न्याय बोर्ड द्वारा नाबालिग लड़के को जमानत दे दी थी, जिसके बाद जमानत का बड़े पैमाने पर विरोध किया गया था। विरोध होने के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बोर्ड ने नाबालिग को 5 जून तक सुधार गृह भेज दिया था।

आपको बता दें, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ससून जनरल अस्पताल अपराधियों के लिए पंच सितारा होटल बन गया है। शराब पीकर वाहन चलाने और मादक पदार्थ की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रशासन कुछ कर नहीं पा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी घटनाएं नागपुर, जलगांव और पुणे से कई बार सामने आई हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि सरकारी तंत्र आरोपी को तुरंत ही जमानत दे रहा है।

नाना पटोले ने आगे कहा कि पोर्शे कार हादसे की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को करनी चाहिए, क्योंकि अब ऐसा लग रहा है कि अमीर आरोपी को बचाने के लिए राजनीतिक लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं और आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

पटोले ने इस हादसे में एक नया खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी किशोर के साथ विधायक का बेटा भी शामिल था।

पटोले ने उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि फडणवीस के गृहनगर नागपुर में पहले भी एक ऐसी घटना हुई थी, जिसमें दो लड़कियों ने दो युवाओं को अपनी कार से कुचल दिया था। घटना होने के 10 घंटे के भीतर लड़कियों को जमानत दे दी गई थी।

पटोले ने कहा कि पुणे में मादक पदार्थ गिरोह बढ़ता ही जा रहा है। पुणे और नागपुर में कई अवैध पब संचालित है। इसी दौरान कार हादसे के बाद पुणे में 36 अवैध पबों को बंद किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर कथित गबन केस: योगी बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर जीरो टॉलरेंस, मुहर्रम पर माहौल बिगाड़ने वालों को दी चेतावनी
Passport Fees Hike
Passport Fees Hike: पासपोर्ट बनवाने से पहले जान लें नई फीस, तत्काल सेवा के लिए अब चुकाने होंगे 5,000 रुपये तक
Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल