Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हिट एंड रन मामले के आरोपी को परोसा पिज्जा-बिरयानी! बिना रजिस्ट्रेशन की कार, उठ रहे गंभीर सवाल

मीडिया रिपोर्ट्स में भी ऐसा दावा किया जा रहा है कि हिट एंड रन के नाबालिग आरोपी को गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पिज्जा, बिरयानी खिलाया है।
Pune Car Accident Case minor accused father and grandfather remanded police custody till 31 may

Pune Hit And Run Case: पुणे में हुए दर्दनाक सड़क हादसा मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता ऐर पब संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। 19 मई को एक नाबालिग ने अपनी कार से बाइक सवार कपल को टक्कर मार दी थी। घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लिया। हालांकि, 15 घंटे बाद ही उसे रिहाई मिल गई।

‘हिट एंड रन’ मामले पुलिस पर संजय राउत ने लगाए ये आरोप

वहीं, अब इस मामले में पुलिस के रवैये को लेकर शिवसेना कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। ‘हिट एंड रन’ मामले में पुणे में लोग आरोपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवसेना के नेता संजय राउत ने इस मामले में पुलिस को घेरा है। उनका कहना है कि आरोपी को पुणे के पुलिस कमिश्नर बचा रहे हैं। संजय ने आगे कहा कि आरोपी का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पब में शराब पी रहा है, इसके बावजूद भी गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही उसे छोड़ दिया जाता है।

नाबालिग आरोपी को परोसा गया पिज्जा-बिरयानी

मीडिया रिपोर्ट्स में भी ऐसा दावा किया जा रहा है कि हिट एंड रन के नाबालिग आरोपी को गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पिज्जा, बिरयानी खिलाया है। राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि पुलिस आयुक्त को निलंबित कर देना चाहिए। आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में क्यों छोड़ दिया। उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी, जबकि आरोपी का शराब पीने का वीडियो भी सामने आया है।

‘आरोपी की पुलिस मदद कर रही पुलिस’

संजय राउत के अलावा इस मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ने भी आरोपी को लेकर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि ‘हिट एंड रन’ मामले के आरोपी की पुलिस मदद कर रही है।

यह भी पढ़ें- ‘कोई गलती ही नहीं की तो मानूं क्यों’…,कोर्ट में बोले बृज भूषण सिंह

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मामला 19 मई का है। तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार पोर्शे ने बाइक सवार कपल को टक्टर मार दी थी। कार 17 साल का नाबालिग चला रहा था। हादसे में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। कपल मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। दोनों पेशे से इंजीनियर थे और पुणे में नौकरी कर रहे थे।

आरोपी को हो सकती है 10 साल की सजा

पुणे ‘हिट एंड रन’ मामले में महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है कि जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है वो पिछले एक महीने से बिना नंबर प्लेट के चल रही थी। वहीं, मामले में RTO का कहना है कि गाड़ी खरीदने के बाद अभी तक उसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है। महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडवीस के निर्देश के बाद पुणे पुलिस ने सत्र न्यायालय का रुख किया है। ‘हिट एंड रन’ मामले में अगर आरोपी को व्यस्क के तौर पर सजा होती है तो उसे 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा